फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ सुपरवाइजर के घर पांच लाख की चोरी

Sun, 13 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
टूंडली में एक घर में लाखों की चोरी हो गई
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर वहां से नगदी और जेवर सहित करीब पांच लाख का माल समेट ले गए। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लेबर कालोनी निवासी मीना शाहबाद सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी हैं। वो शनिवार सुबह काम  पर चली गई थीं। घर में ताले पड़े थे। रात में चोरों ने उसके घर को निशाना बना लिया। चोर कमरों के ताले तोड़कर वहां रखी नगदी और जेवर सहित करीब पांच लाख का माल समेट ले गए।
विज्ञापन


वापस आने पर मीना को चोरी का पता चला। सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को तहरीर दी गई है। स्वार में मोटर चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व चोर गांव लोहर्रा इनायतगंज के आठ किसानों की नौ मोटरें चोरी कर ले गये थे। शुक्रवार की रात भी चोरों ने गांव कुंदनपुर से किसान कमलजीत, सुखवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, बलजीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह की एक-एक व धीरा सिंह की दो मोटरें चोरी कर ले गये।

पीड़ित किसानों ने कोतवाली पहुंचकर एक युवक को नामजद कर घटना की तहरीर पुलिस को दी। इसपर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। लगातार हो रही मोटर चोरी की घटनाओं से किसानों में पुलिस के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें