फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम पर टिप्पणी करके फंसे फैसल

Sat, 16 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता फैसल लाला की फैक्ट्री में आग लगने के मामले में प्रशासन खुलकर सामने आ गया है। डीएम राकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी ने नगर विकास मंत्री आजम खां पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं  अमर्यादित टिप्पणी करने पर कांग्रेसी नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। कांग्रेसी नेता फैसल लाला की फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई थी। आग लगने के बाद कांग्रेसी नेता ने प्रशासनिक अफसरों पर नगर विकास मंत्री के इशारे पर फैक्ट्री में आग लगाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


ग्रेसी नेता ने निजी चैनलों को भी बयान देकर नगर विकास मंत्री को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। यह मामला सोशल मीडिया पर भी छा गया,जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गया। देर रात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट व आरडीए के अफसर बरेली गेट स्थित फैक्ट्री के पास अवैध तरीके से बनाई गई दुकानों की जांच क रने पहुंचे थे।  इसके बाद फैक्ट्री में आग लगी।

फैक्ट्री में आग किसी और ने नहीं बल्कि खुद फैसल ने लगाई है। उन्होंने कहा कि फैसल द्वारा जो आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह निराधार हैं। कहा कि सोशल मीडिया पर फैसल ने नगर विकास मंत्री और प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ अमार्यदित टिप्पणी की है,जिससे छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि मामले में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दोनों ने संयुक्त रूप से साफ कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें