फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनामी की वजह से सुरक्षा गार्ड ने की खुदकुशी

Sun, 05 Aug 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर/ धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बेटियों के प्रेमियों के साथ जाने पर लोगों के तानों से आहत एक सुरक्षा गार्ड ने फैक्ट्री में ही शनिवार को अपने साथी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी घटनास्थल पर पहुंचे तो शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। सूचना पर मौके पर पुलिस ने शव को वहां से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों बेटियों के जाने पर उसने अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। घटना से चंद घंटे पहले ही पुलिस ने एक युवक के साथ दोनों बहनों को बरामद कर लिया था। उनको घरवालों को भी सौंप दिया गया था। 

विज्ञापन

एक गांव निवासी भंडपुरा के पास स्थित एक फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात था। शनिवार की सुबह करीब छह बजे उसने अपने साथी की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही साथी सुरक्षा गार्ड रतिराम गार्ड रूम की ओर दौड़ा तो वह लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसे देख रतिराम की चीख निकल गई। सूचना के बाद फैक्ट्री के कर्मियों के साथ ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रतिराम की बंदूक को अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद सुरक्षा गार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है।  पुलिस के मुताबिक उसकी 16 और 20 साल की दो बेटियां पिछले एक सप्ताह से घर से अचानक गायब हो गई थीं। इस पर सुरक्षा गार्ड ने दोनों बेटियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इन दोनों लड़कियों की तलाश की तो शुक्रवार की शाम को पुलिस ने रामपुर रोडवेज से एक अमरोहा के डिडौली गांव निवासी अरविंद सिंह के साथ दोनों को पकड़ लिया था। पुलिस इन तीनों को थाने ले गई थी। बेटियों की बरामदगी के लिए कई दिन से सुरक्षा गार्ड भाग दौड़ कर रहा था, लेकिन जब बेटियों के मिलने की खबर आई तो वह खुद को काफी अपमानित महसूस करने लगा। समाज में बदनामी होने की वजह से उसने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली। लोगों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड ने अपनी बेटियों का मुंह न देखने की कसम खाई थी। सीओ केमरी आशुतोष तिवारी का कहना है कि दोनों बेटियों के गायब होने से जय सिंह काफी परेशान था। यही वजह रही कि उसने खुद को गोली मार ली।       


-------------------------------------------       
प्रेम प्रसंग में ट्रक ड्राइवर भाइयों के साथ गईं थी बहनें       
ढाबे पर हुई मुलाकात के बाद शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग
अमर उजाला ब्यूरो       
रामपुर। दोनों बहनें का दो ट्रक ड्राइवर भाइयों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी चर्चा गांव तक रही। इसके बाद एक सप्ताह पहले ही दोनों बहनें अपने प्रेमियों के साथ चलीं गईं। इस पर सुरक्षा गार्ड ने तो अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड की दोनों बेटियों का प्रेम प्रसंग गांव के पास स्थित एक परिचित के ढाबे पर ट्रक लेकर आने वाले अमरोहा क्षेत्र के दो ट्रक ड्राइवर भाइयों के बीच हो गया। पहले बड़ी बहन का प्रेम प्रसंग अरविंद के साथ हुआ और फिर इसके बाद छोटी बहन का प्रेम प्रसंग अरविंद के छोटे भाई से हो गया। दरअसल दोनों भाई अक्सर इस ढाबे पर आकर रुका करते थे। काफी दिनों तक चले प्रेम प्रसंग के बाद दोनों बहनों ने अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला कर लिया और फिर वह घर से अचानक गायब हो गईं। उनके इस तरह से गायब होने की चर्चा गांव में पूरी तरह फैली हुई थी। गांव वाले लगातार इस पर ताने मार रहे थे। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों बहनों की तलाश कर रही थी। पुलिस को दोनों बहनें शुक्रवार को मिल भी गई थीं। मगर, सुरक्षा गार्ड अपनी बेटियों के साथ रहने को राजी नहीं हो रहा था। ऐसा पुलिस का दावा है। यही वजह रही कि सुरक्षा गार्ड खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। सीओ केमरी आशुतोष तिवारी का कहना है कि दोनों बहनों और एक युवक को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरी युवती के ट्रक ड्राइवर प्रेमी को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लेगी।       

बेटी के गम में मां हो गई थी बीमार, पिता ने छोड़ा था खाना       
रामपुर। परिवार की माने तो बेटियों के गायब होने के बाद से ही सुरक्षा गार्ड ने खाना पीना छोड़ दिया था। तब से ही उसकी पत्नी भी में बीमार हो गयी थी, जिसका इलाज रामपुर से चल रहा था। मां लगातार अपने दोनों बेटियों को याद किया करती थी।        

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें