फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से बाइक भिड़ी, युवक की मौत

Sun, 20 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली और बाइक में भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसके शव को घर ले गए। गंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला डिग्री कालेज रोड निवासी कचरी व्यापारी नईम अहमद शमसी का 18 साल का बेटा खिरजर रविवार की दोपहर को स्वार रोड पर बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन



इस दौरान राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय मैदान के सामने स्वार रोड पर सामने से आती ट्रैक्टर ट्राली से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे वह सड़क पर ही गिर पड़ा। आननफानन में लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर उसे लोग जिला अस्पताल लेकर दौड़े। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने खिरजर को मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर अस्पताल में हंगामा हो गया। पुलिस की परिवार के लोगों से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, जिस पर परिजनों ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद खिरजर के परिवार वालों में कोहराम मच गया है। खिरजर को हाल ही में उसके पिता ने नई बुलेट बाइक दिलवाई थी। पहले उसके पास दूसरी बाइक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें