फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्याकर शव गड्ढे में दबाया

Wed, 11 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
मासूम का शव देखकर बिलखते परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तराखंड के गदरपुर से नौ दिन पूर्व फिरौती के लिये अपहरण किये गये मासूम की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव स्वार तहसील क्षेत्र के गांव गिजपुरा से बुधवार को एक गड्ढे से बरामद किया गया।
आरोपी की निशानदेही पर उत्तराखंड व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से तहसील क्षेत्र से शव बरामद किया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड थाना गदरपुर के गुलरभोज रेलवे कालोनी निवासी रजनेश कुमार के तीन वर्षीय इकलौते बेटे अंश का उस समय अपहरण हो गया था। जब घर में रजनेश के भाई राजेश कुमार की सालगिरह का प्रोग्राम चल रहा था। काफी तलाश के बाद परिजनों को सुराग नहीं लगा तो परिजन किसी अनहोनी के चलते चिंतित हो उठे थे। और थाना गदरपुर कोतवाली पहुंच कर मासूम बालक के गायब होने की सूचना दी। पुलिस व परिजनों द्वारा मासूम की तलाश की गई। लेकिन कोई पता नहीं लगा। दो दिन पूर्व परिजनों को मोबाइल पर काल आई कि उनका मासूम बेटा उसके कब्जे में है।

दस लाख रुपये दे दो अन्यथा बच्चे को खत्म कर दिया जाएगा। काल आते ही परिजनों को हड़कंप मच गया। और मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया, तो पता चला कि जिस नंबर से काल आई थी वह रिश्तेदार का ही निकला। यह भी पता चला कि नंबर यूपी के गांव गिजपुरा में चल रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने कोतवाली पुलिस ने संपर्क साध मंगलवार की रात्रि गांव से रमेश व उसके पुत्र रवि को हिरासत में ले लिया। तो पता चला कि उसने अपने बहन के पोते की हत्या कर शव को दबा दिया है। पुलिस ने मामले से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम गांव स्थित एक खेत से रमेश की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। मौके पर पहुंचे कार्यवाहक कोतवाल नरोत्तम सिंह ने मासूम के शव का पंचनामा भरवाया। और शव को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें