फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडों से पीटकर महिला की हत्या

Sun, 28 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने रुपयों के लिए एक और विवाहिता की बली ले ली। महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दहेज के लिए विवाहिता की पीटकर हत्या कर देने का मामला पटवाई थाना क्षेत्र के चंडिका मदारपुर से जुड़ा है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बढ़पुरा शर्की निवासी गीता की शादी डेढ़ साल पहले पटवाई के चौकीदार जगदीश से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। बाद मे सुसराल वालों ने दहेज में बाइक और नगदी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे।


शनिवार की रात को भी ससुराल वालों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीट डाला। मामले की जानकारी मिलने के बाद मायके वाले भी वहां पर पहुंच गए। घायल अवस्था में गीता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसको मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल ले आए। गीता सात की गर्भवती भी बताई जा रही है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पटवाई थाने के चौकीदार जगदीश, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें