फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर विवाहिता को मार डाला 

Sun, 10 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के मुल्लाखेड़ा गांव में रविवार को महिला की हत्या के बाद घर में लोगों से जानकारी लेते सीओ राधेश्याम और कोतवाली प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाज के लिए अभिशाप बने दहेज ने एक और विवाहिता की बलि ले ली। मुल्लाखेड़ा गांव में दहेज लोभी ससुरालियों ने बहू की फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद वे घर छोड़ कर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ राधेश्याम और तहसीलदार अशोक कुमार ने पड़ताल की और लौट गए। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। वहीं, पुलिस ने मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मुल्लाखेड़ा गांव निवासी राजू दिवाकर की पत्नी धनदेवी उर्फ गुड़िया (26) रविवार की सुबह अपने कमरे में से बाहर नहीं निकली। सुबह पांच बजे बीमार राजू का उपचार करने घर में आए गांव निवासी रामभरोसे लाल ने धनदेवी के बारे में पूछा। इस पर ससुराल वालों ने बताया कि वह कमरे में सो रही है।  इसी बीच ससुरालियों ने कमरा खुलवाने की कोशिश की। बाद में अनहोनी की आशंका पर उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।

इस दौरान धनदेवी को छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटका देख घबरा गए। ससुराल वालों ने उसके शव को उतार लिया। इस दौरान मौके पर लोग एकत्र हो गए। गांव के लोगों ने मामले की सूचना मृतका के पिता उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के थाना किच्छा के गांव बरा अजीतपुर निवासी रामउजागर सिंह को फोन पर दी। मृतका के पिता की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी जीडी जोशी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। इस दौरान सीओ राधेश्याम और तहसीलदार अशोक कुमार ने मौका मुआयना कर महिला के बीमार पति से जानकारी ली। वहीं, अन्य परिजन फरार थे। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से पति राजू समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि राजू की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के कोई बच्चा नहीं है। मायके वालों का आरोप था कि सुसराल वाले दहेज को लेकर उसका काफी समय से उत्पीड़न कर रहे थे। वहीं, मृतका का पति कैंसर से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि सभी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें