फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को गनप्वाइंट पर लेकर बाइक लूटी

Sat, 19 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाशों ने बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर बाइक लूट ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर तोंगा निवासी शाहिद अपनी बेटी अमरीन के साथ शुक्रवार की रात मोहल्ला अखाड़ा सोहराब खां स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे। रास्ते में घेरबाज खां के पास तकिये वाली कब्रिस्तान के पास खड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनको रोक लिया। बदमाशों ने बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर बाइक लूट ली।


विरोध करने बदमाशों ने तमंचे से फायर भी किया। बदमाशों के भागने के बाद शाहिद के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उसके बाद गंज पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। बदमाशों को करीब एक घंटे तक तलाशा लेकिन उनका पता नही चला। बाद में शाहिद ने गंज पुलिस को बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें