शहर में बढ़ती वारदातें लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं। गंज क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब की घनी आबादी में पुलिस चौकी के पास एक घर में घुसी नकाबपोश महिला ने गृहस्वामिनी को नशा सुंघाकर नकाबपोश दस हजार की नगदी और सोने के जेवर लूटकर ले गई। इस घटना से मोहल्ले में दहशत है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब के घेर जान्स खान में पुलिस चौकी के पास इरफान का घर है। इरफान की पत्नी हिना दोपहर के समय घर में अकेली थीं। बच्चे घर के बाहर मोहल्ले में खेल रहे थे। मकान खुला होने के कारण दिन दहाड़े एक नकाब पहने महिला हिना के घर में घुस गई।
नकाबपोश महिला ने हिना को नशीली चीज सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके हाथ पैर बांधकर डाल दिया। नकाबपोश लुटेरिन महिला ने अलमारी में रखे दस हजार रुपए नगद और महिला के कानों के कुंडल और अन्य सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। कुछ समय के बाद जब महिला को होश आया, तो हाथ पैर बंधे देकर महिला घबरा गई। किसी तरीके से वह खिसककर जीना तक पहुंची गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
मोहल्ले वालों ने महिला के हाथ पैर खोले, उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। बाद में मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पर पहुंच गई। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि महिला को घर में घुस नशा सुंघाने की घटना की जांच हो रही है।