फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट

Fri, 03 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मिलकखानम -गदरपुर मार्ग पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल से जा रहे फाइनेंस कर्मचारी को गन प्वाइंट पर ले लिया और डेढ़ लाख की नगदी, लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने मिलकखानम पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश करवाई लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने तहरीर दी है।  

 पीलीभीत जिले के थाना अमरिया उडे़रा फार्म निवासी जगवीर सिंह पुत्र रंजीत सिंह उत्तराखंड के गदरपुर की एस के एस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। कंपनी की ओर से महिलाओं को समूह बनाकर लोन दिया जाता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जगवीर सिंह मिलकखानम क्षेत्र के गांव कुंवरपुर से महिला समूहों से पैसा एकत्र कर बाइक से वापस गदरपुर जा रहा था जैसे ही वह मिलकखानम-गदरपुर मार्ग स्थित गांव कुंवर से निकला तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशोें ने कर्मचारी की बाइक रुकवाकर उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और बैग में रखी डेढ़ लाख रुपये की नगदी, लैपटॉप सहित मोबाइल लूट लिया और शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन

पीड़ित ने मिलकखानम थाना पहुंच कर लूट की घटना के बारे में जानकारी दी। दिनदहाड़े हुई घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन बदमाशाें का कोई भी सुराग नहीं लग सका। कर्मचारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांचोपरांत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें