फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Wed, 18 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय क्षेत्र में सोमवार को ससुराल वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया और दहेज  हत्या के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

बरेली जिले के सीबीजी गंज थाना क्षेत्र के सनइया रानी गांव निवासी आसमा का निकाह करीब दो साल पहले कोतवाली क्षेत्र के बरा गजेजा गांव निवासी आसिक अली के साथ हुआ था। निकाह के समय आसमा के परिवार वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल वाले आरोपी पति और परिवार के लोग आसमा का दहेज को लेकर उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन


इसको लेकर मायके वालों से कहा था। आरोप है कि आरोपी लोग दहेज को लेकर मारपीट एवं उत्पीड़न कर चुके हैं और दहेज की खातिर   आरोपी लोगों ने सोमवार की रात मार डाला। आसमा की मौत की सूचना पर परिवार वाले मंगलवार को यहां पर पहुंचे और बेटी   लिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम  को भेजा है। मामले की रिपोर्ट पति समेत चार के खिलाफ दर्ज   कराई गई है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने एहतियातन पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाल  जयराज सिंह का कहना है कि मायके वालों की तहरीर के आधार पर  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।आसमा के पति का  कहना है कि सोमवार रात वह रोजमर्रा की तरह सोई थी और रात में बेड पर ही वह मरी मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें