मतदान केंद्र पर बैठे सिपाही के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शनिवार दोपहर पंजाबनगर के मजरा में प्रधान पद का प्रत्याशी सिराज अपने समर्थकों के साथ जबरन मतदान केंद्र के अंदर जाकर फर्जी वोट डालने जा रहे थे। वहां पर तैनात सिपाही राजेंद्र ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी लोगों ने सिपाही को पीटकर घायल कर दिया।
सिपाही के पीटने की सूचना के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। प्रत्याशी समर्थकों का लाठियां भांजकर खदेड़ दिया था। पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। शनिवार रात घायल सिपाही की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।