फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लेने से भी नहीं चूक रहे पशु तस्कर

Thu, 17 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
जान लेने से भी नहीं चूक रहे पशु तस्कर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पशुओं की तस्करी कर मालामाल बनने के लिए तस्कर अब लोगों की जान लेने तक से नहीं चूक रहे हैं। इनके हौसले इतने बुलंद है कि कभी पुलिस पर हमला कर देते हैं तो कभी पब्लिक पर ट्रक चढ़ा देते हैं। पुलिस की सख्ती का भी इन पर कोई असर नहीं हो रहा है। गुरुवार को तस्करों ने एआरटीओ पर भी फायरिंग की। पशु तस्करों के इस तरह के हमले की कई वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


गोहत्या को लेकर शासन सख्त है, इसके बाद भी पशु तस्करी से जुड़े लोग इसे अंजाम देने में लगे हैं। पिछले कुछ समय में तो ऐसी तमाम घटनाएं हुई हैं, जिससे पुलिस को भी बैकफुट पर आना पड़ा है। तस्कर पुलिस के हर प्रयास को झटका दे रहे हैं। कई दफा पुलिस पर पथराव भी किया जा चुका है। वर्ष 2005 में तो गंज थाने पर ही हमला कर दिया गया था। थाने को फूंकने तक की कोशिश हो चुकी है। पिछले दिनों गंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट इलाके में पशु तस्करों का पीछा कर रही बरेली पुलिस पर हमला कर दिया गया था।

एआरटीओ और पुलिस ने हाईवे पर तेज रफ्तार टैंकर को पीछा करके सुबह छह बजे पकड़ा है। इस दौरान कई वाहन टैंकर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लोगों का कहना था कि दोपहर के समय हाईवे पर भीड़ रहती है। उस समय बड़ी घटना हो सकती थी। तस्कर गोवंशीय पशुओं की तस्करी के लिए डीजल और शीरा ढोने वाले टैंकरों का प्रयोग कर रहे हैं। चालक ने बताया कि उसके पास कोई भी अभिलेख नहीं है। चालक मिलकखानम के ग्राम मिर्जापुर निवासी ताहिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें