फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षामित्र से छेड़खानी

Thu, 14 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में गुुरुवार को भी एक प्राइवेट बस में सवार महिला शिक्षामित्र से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। वहीं, यात्री, चालक और परिचालक घटना को लेकर तमाशबीन बने रहे। इसका फायदा उठाकर आरोपी बस रोकवा कर भा गए। वहीं, शिकायत पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और खानापूरी कर लौट गई। साथ ही पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


मिलकखानम क्षेत्र में एक गांव में तैनात महिला शिक्षामित्र उत्तराखंड के काशीपुर से प्राइवेट बस से घर आ रही थी। जब  बस दढ़ियाल के पास पहुंची तभी बस में सवार दो मनचले युवकों ने महिला शिक्षामित्र पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। मना करने पर अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इसपर महिला शिक्षामित्र के बुराभला कहने पर युवकों ने महिला शिक्षामित्र की चलती बस में ही जमकर पिटाई शुरू कर दी।

इस दौरान युवक गाली गलौच करते हुए जबरन बस रुकवाकर फरार हो गए।  बस में दबंग युवकों ने अबला महिला की पिटाई कर रहे थे, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। महिला बचाने की गुहार लगाती रही।यात्री और चालक तमाशबीन बने रहे। महिला ने कस्बा दढ़ियाल पहुंचने पर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। इसपर पुलिसकर्मियों ने बस के चालक और परिचालक से पूछताछ कर औपचारिकता निभाई।
विज्ञापन


वहीं, महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया। संतोष जनक कार्रवाई न होने पर महिला शिक्षामित्र रोते बिलखते हुए अपने घर रवाना हो गई। चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें