फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा पकड़ने पहुंची पुलिस पर पथराव

Mon, 29 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा पकड़ने पहुंची गंज पुलिस पर लोगों पथराव कर दिया। भीड़ देखकर पुलिस बैकफुट पर आ गई। सूचना के बाद चारों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पथराव कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात गंज पुलिस को सूचना मिली कि पीला तालाब स्थित घर में सट्टा खेला जा रहा है।
विज्ञापन



गंज एसओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर वहां लोग इकट्ठे हो गए। नोकझोंक और मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने पथराव कर पुलिस को दौड़ा लिया। पकड़े गए कुछ लोगों को छुड़ा भी लिया। आक्रोशित लोगों की भीड़ देखकर गंज पुलिस बैकफुट पर आ गई। जानकारी अधिकारियों को दी गई।


चारों थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने भी ले आई है। तनाव को देखते हुए वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। गंज एसओ जीत का कहना है कि एक घर में सट्टा की सूचना पर छापा मारा गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें