रामपुर। आबकारी के सिपाही प्रेम सिंह की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। उसका प्रेम सिंह के परिजनों पर ही हत्या करने का शक जाहिर किया है। हालांकि इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। रामपुर पुलिस का कहना है कि सिपाही की गुमशुदगी उत्तराखंड के काशीपुर में दर्ज है। लिहाजा इस मामले की तफ्तीश और कार्रवाई काशीपुर की पुलिस करेगी।
मुरादाबाद में कार्यरत काशीपुर निवासी आबकारी के सिपाही का शव शुक्रवार को मिलक में नाहल नदी मिला था। नदी में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसकी पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई। बाद में इस मामले की जानकारी परिजनों को दी गई थी। सूचना के बाद मौके पर प्रेम सिंह की पत्नी रश्मि भी पहुंच गई थी। उन्होंने पति के शव को देखकर रोना-पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने ऐसी आशंका जाहिर की है कि उनके पति की हत्या की गई है। रश्मि ने अपने पति के परिजनों पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। हालांकि इस बारे में पुलिस को अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर काशीपुर चले गए।
-----------------
शुक्रवार को आबकारी के सिपाही का शव मिला था। सिपाही की गुमशुदगी काशीपुर में दर्ज है। अगर कोई तहरीर आती है कि काशीपुर ही इसकी जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। नरेंद्र पाल सिंह, सीओ, मिलक