फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिपं सदस्य समेत 11 पर मुकदमा

Sun, 29 Nov 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण के ग्राम पंचायत के चुनावों के दौरान चमरौवा में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत दोनों पक्षों के 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर पर की है। गौरतलब है कि प्रथम चरण के ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान चमरौवा में जमकर बवाल हुआ था।
विज्ञापन



फर्जी वोट डालने के विवाद में अजीम और इकबाल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की गई। आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव किया था। पुलिस ने हवाई फायरिंग करके बवाल करने वालों को खदेड़ा था। बवाल में गोली लगने से चार लोग घायल हो गए थे।


गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई थी। एसपी साधना गोस्वामी ने इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर पर शहजादनगर की पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू, हाजी इरफान, अमीरा, सलीम, इकबाल, खलील, अहमद शाह खां इसरत खां, मंजूर उर रहमान, अर्थर खां, माशूक अली सहित अन्य कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें