फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का बाग में किशोर के गुप्तांग पर चाकू मारा

Fri, 25 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के पक्का बाग मोहल्ले में शुक्रवार को दो किशोरों के बीच हुए विवाद में एक ने दूसरे साथी पर हमला बोल दिया। साथ ही उसने चाकू से साथी के गुप्तांग पर कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में मौके पर पहुंचे परिजन उसे तुरंत ही जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है। आरोपी किशोर फरार है। पक्का बाग मोहल्ले में शुक्रवार को पतंग की डोर लूटने के फेर में दो किशोरों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक किशोर ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही आरोपी किशोर के गुप्तांग चाकू से कई वार कर दिए।


इससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। उधर, पीड़ित किशोर के परिजनों को मामले की जानकारी होते ही वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही घायल को जिला अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। गंज थाना प्रभारी सतीश शर्मा के मुताबिक मामूली बात को लेकर दो किशोरों में मारपीट हो गई थी। इसके बाद वह घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें