फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिला कर दोस्त को लूटा

Thu, 17 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवक से पांच हजार रुपये लूट लिए। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुरादाबाद के मूंढापांडे के गांव हिरनखेड़ा निवासी जितेन्द्र अहमदाबाद (गुजरात) में फ्रूट चाट बेचने का काम करता है। वह इन दिनों अपने गांव आया हुआ है। जितेंद्र का कहना है कि मंगलवार की सुबह उसके कुछ दोस्त घर पर आए थे। दोस्तों के साथ वह बाहर घूमने गया था। रास्ते में दोस्तों ने उसको कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोस्त उसकी जेब पांच हजार रुपये निकाल ले गए। इसके बाद उसके दोस्त घर से कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग गए थे। आसपास के लोगों ने जितेंद्र को बेहोशी की हालत में  देखकर मामले की जानकारी उसके परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोगों युवक को बेहोशी की हालत में रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें