फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन को लेकर अफसरों पर फायरिंग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। कोसी नदी में अवैध खनन को लेकर आधी रात को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने छापा मारा। नदी में रात को धड़ल्ले से खनन किया जा रहा था। अफसरों को देख हड़कंप मच गया। आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तीन तरफ से आरोपियों की घेराबंदी कर ली। खुद को फंसा देखकर आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। शेष अफसरों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

कोसी नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। इसको लेकर अफसरों को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। शुक्रवार की रात को करीब 11 बजे जिलाधिकारी आंजनेय कुुमार सिंह कोसी नदी पर पहुंच गए। वहां देखा तो एक मशीन से खनन किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने अन्य अफसरों को जानकारी दी, इसके बाद तमाम संबंधित विभागों के अधिकारी और सभी थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। खनन करने वालों की तीन ओर से घेराबंदी की। अफसरों की टीम खामोशी के साथ गांधी समाधि से आश्रम पद्धति इंटर कालेज वाली रोड से होते हुए कोसी नदी पर पहुंची। यहां नदी में रात को धड़ल्ले से खनन चल रहा था। डंपर रेत से भरे जा रहे थे और जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी। प्रशासनिक अफसरों एवं पुलिस को देख खनन माफिया और मजदूरों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने खनन करने वालों को दौड़ा लिया। इस बीच कुछ लोगों ने मारपीट भी की। चारों तरफ से घिरा देखकर अफसरों पर फायरिंग कर दी और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन सभी की पहचान हो गई। इस बीच पुलिस ने श्याम सिंह निवासी ग्राम नवाबनगर थाना पटवाई को गिरफ्तार कर लिया। तीन डंपर और जेसीबी मशीन को सीज कर दिया गया। जिला खनन अधिकारी कमल कुमार ने थाना कोतवाली में श्याम सिंह, बरेली गेट निवासी यासीन , पिंकी , दो मेहला रोड निवासी इसरार, शाहबाद गेट निवासी इकराम, अनवर अली, उस्मान खां, मोहल्ला खटकान निवासी सऊद खां व अन्य खिलाफ थाना कोतवाली में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 379, 411, 307, 353 और खनन अधिनियम की धारा चार और 21 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें