रामपुर।कोतवाली थाना क्षेत्र के स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो जाने के बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।बाद में सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। जिसके बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
गुरुवार रात को युवक हादसे में घायल हो गया था। उसे परिवार के लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के माला रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन सुबह के समय उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया था। जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई थी। गुस्साएं परिवारके लोग उसके शव को वापस उसी अस्पताल में ले आए। जहां लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।इस हंगामे के दौरान आस पास भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों ने अपने कमरें बंद कर लिए।किसी ने कोतवाली में इस मामले की जानकारी दी। सूचना के कोतवाली में तैनात दरोगा विनोद के साथ ही सिपाही भी आ गए। किसी तरह से मामले को शांत कराया। उसके बाद परिवार के लोग उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। शहर कोतवाल अनिल कुमार का कहना है कि मरीज की मौत हो जाने के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।