रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने चचेरे भाइयों पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया था कि लगभग दो माह पहले उसके चचेर भाई रात में दस बजे घर में घुस गए और वहां से उठा कर ले गए थे। उसका आरोप है कि उसके चचेरे भाइयों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। सोमवार को वह बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से भागकर आई थी। उसने इस मामले की शिकायत एसपी से की थी। जहां एसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।