दढ़ियाल। ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी तेजराम पत्नी फूलवती के साथ काशीपुर से घर लौट रहा था। काशीपुर मार्ग पर लोदीपुर नायक मोड़ के नजदीक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने दोनों घायलों को जीप से टांडा के सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। कार और बाइक को पुलिस ने कब्जे में कर लिया है।