फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट से जुड़े किसानों ने स्वार-मसवासी में हो रहे अवैध खनन को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी के साथ कई किसान सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर किसानों ने स्वार-मसवासी क्षेत्र में पुलिस-तहसील प्रशासन की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अवैध खनन को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि खनन माफिया न सिर्फ अवैध खनन कर रहे बल्कि किसानों के खेतों में भी जेसीबी चला रहे हैं। खनन वाहनों ने क्षेत्र की तमाम सड़कों को उखाड़ दिया है। जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसके बाद किसानों ने डीएम शिवसहाय अवस्थी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और खनन माफिया पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में स्वार में खुले आम अवैध खनन, मसवासी में पट्टी कला, रहमतगंज की घाटी, करीमपुर में बड़ी संख्या में डंपर से क्षतिग्रस्त हो रहे मार्ग, खनन माफिया द्वारा किसानों को धमकाने की शिकायत की गई है। किसानों ने अवैध खनन रोकने को टीम बनाकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर संतोष कुमार सिकदार, मुनीर अहमद, हरताल सिंह यादव, सोमपाल आर्य, सहादत अली, सलीम वारसी, रामअवतार मौर्य, रामभरोसे, हुकुम सिंह, फय्याज अहमद आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें