रामपुर। गंज पुलिस ने गश्त के दौरान दो किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस लंबे समय से इस आरोपी की तलाश में थी। पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीना के आदेश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक युवक चरस के साथ घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस उसे थाने ले आई। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से दो किलो चरस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक मुरादाबाद के थाना भोजपुर निवासी फाकिर अली है।