रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तमंचे केे बल पर बदमाश ई रिक्शा लूटकर फरार हो गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव बिसरी निवासी उमराव सिंह ई रिक्शा चालक है। वह सुबह के समय अपनी ई-रिक्शा को राधा रोड पर लेकर जा रहा था कि राधा रोड पर एक व्यक्ति ने हाथ से रुकने का इशारा किया उमराव सिंह ने ई-रिक्शा रोककर उस व्यक्ति को बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर व्यक्ति ने तमंचे के बल पर चालक को ई-रिक्शा से नीचे फेंक दिया। बाद में बदमाश ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। इस मामले में थाना सिविल लाइन, लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने लूटी गई ई रिक्शा को बरामद करते हुए मुनव्वर को गिरफ्तार किया है।