फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर की दीवार काटकर एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। शुक्रवार रात को चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाकर एक लाख का माल समेट लिया। दिन निकलने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव मामूरपुर बढ़ोली निवासी शमशाद पेशे से किसान हैं। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा थे। आधी रात के बाद चोर उनके मकान के पीछे की दीवार काटकर घर में घुस गए। चोरों ने घर से नकदी और जेवर सहित करीब एक लाख का माल समेट लिया। दिन निकलने पर चोरी की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस वहां से चली गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जिले भर में बढ़ीं लूट और चोरी की घटनाएं
रामपुर। जिले भर में अचानक बढ़ी लूट और चोरी की घटनाओं से लोेग खौफ में हैं। लेकिन पुलिस इनको रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। चार दिन पहले गंज थाना क्षेत्र में चोर एक बंद घर से एक से तीन लाख का माल समेट कर ले गए थे। उसके बाद चोरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एक घर से दो लाख का माल चुराया था। शहजादनगर थाना क्षेत्र में भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा दो दिन पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला से चेन लूट ली थी। शाहबाद में चौबीस घंटे के बाद दूसरी घटना को चोरों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें