सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगला गणेश निवासी अरशद अली की खड़िया चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान बंद करके घर चला गया। आधी रात के बाद चोर पीछे से दीवार काटकर दुकान के अंदर घुस गए। उसके बाद चोर वहां से नकदी और सामान सहित करीब पचास हजार का माल समेट कर ले गए। दोपहर के समय जब वह बेटी को दवा दिलाने के बाद दुकान आया। जहां बाद में दुकान का ताला खोलने के बाद अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।
चोरी होने की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में पुलिस भी आ गई। इस मामले में थाने में तहरीर दे दी है। आसपास के लोगों का कहना है कि यहां पर पुलिस की पिकेट भी रहती है लेकिन उसके बाद भी चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले भी यहां पर कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस उनको नहीं खोल पा रही है। इन घटनाओं को लेकर गांव के लोगों में पुलिस के प्रति काफी रोष है।