फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

झाकड़ी के तहत गसो पुल के पास रविवार सुबह करीब 11.30 बजे नेशनल हाईवे-5 पर एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चाल की मौत और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को खनेरी अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या एचपी 26-1858 रामपुर से किन्नौर के युला की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

गसो पुल के पास मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ी को पास देते हुए पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सड़क काफी तंग और मलबा होने के कारण चालक ब्रेक नहीं लगा पाया। हादसे की सूचना मिलते ही झाकड़ी पुलिस थाना से एसएचओ कुलवंत और एएसआई बीर सिंह नेगी पुलिस की टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक और घायल को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में चालक मदन पुत्र बना सिंह निवासी गांव युला, किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा राधाकृष्ण निवासी गांव उरनी घायल हो गया। उधर, डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें