फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। सरकारी जमीन को अपना बताकर युवक से दस लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजोड़ी टोला निवासी महबूब अली खान का आरोप है कि पटवाई के गांव जनकपुर निवासी दो लोगों ने उसे सरकारी जमीन दिखाकर जमीन के नाम पर दस लाख रुपये हड़प लिए। बाद में मामले की जानकारी होने उसे ठगी का पता चला। उसने आरोपी लोगों से रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया। उसके साथ गाली गलौज की। बाद में उसने इस मामले की शिकायत थाने में की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें