फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपर खाई में गिरने से महिला की मौत, तीन वर्षीय युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। चायल-झाजा मार्ग पर चौहड़ा के समीप एक टिपर के खाई में गिरने से एक प्रवासी महिला की मौत हो गई जबकि तीन वर्षीय मासूम गंभीर घायल हो गया। घटना बुधवार देर शाम की है। टिपर में चालक मौजूद नहीं था और टिपर खुद ढलान की तरफ चल पड़ा और खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घायलों को चायल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, चायल-झाजा मार्ग पर इन दिनों मेटलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसमें बाहरी राज्यों के प्रवासी मजदूर कार्य कर रहे हैं। बुधवार की शाम एक प्रवासी महिला मजदूर टिपर में एक तीन वर्षीय बच्चे के साथ बैठी थी। टिपर में उस समय चालक मौजूद नहीं था। अचानक से टिपर अपने-आप ढलान की तरफ चलने लगा और खाई में गिर गया। जिसमें सवार 60 वर्षीय महिला बेदामी देवी निवासी ग्राम भोपालगढ़ जिला जोधपुर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि तीन वर्षीय रोहित गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को चायल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चे को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है कि टिपर के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर घायल हो गया। उसका इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। इसमें मृतक के परिजनों ने टिपर चालक के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें