सैदनगर (रामपुर)। बेटे का लग्न चढ़ाने आए लोग मामूली विवाद के बाद बिना खाना खाए वापस चले गए। इससे आहत होकर ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी है। शादी की तैयारियों के बीच दूल्हे के पिता की मौत से मातम छा गया। परिजनों शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
टांडा थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर निवासी ओमप्रकाश (45) पेशे से किसान था। गुुुरुवार को उसके बेटे सूरजपाल की भोट थाना क्षेत्र से लग्न आई थी। किसी बात के चलते लग्न चढ़ाने आए लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो जाने के बाद वह लोग बिना खाना खाए चले गए थे। इसके बाद से ओमप्रकाश परेशान चल रहा था। शुक्रवार सुबह को वह घर से निकलकर जंगल चला गया था जहां उसने शहतूत के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।आसपास खेतों में काम कर लोग शव को देखकर मौके पर एकत्र हो गए।बाद में मृतक के परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह लोग भी आ गए जहां शव को देखकर रोना पीटना शुरु कर दिया। सूचना के बाद टांडा थाने की पुलिस भी आ गई जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजनी लगी। लेकिन परिवार के लोग की काफी कहने के बाद पुुलिस ने शव को परिवार हवाले कर दिया जहां घर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।