फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल सेंटर के बाहर खड़ी ऑपरेटर की बाइक से लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्यूबवेल सेंटर के बाहर खड़ी ऑपरेटर की बाइक से एक लाख रुपये चोरी
बिलासपुर। बैंक से रुपये निकलवा कर घर जा रहे ट्यूबवेल ऑपरेटर की बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपये चोरी हो गए। ऑपरेटर रुपये निकलवाने के बाद ट्यूबवेल चालू करने के लिए अपने सेंटर के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चला गया था। इस दौरान किसी ने उसे रुपये चोरी कर लिए। वारदात कपाल मोचन मार्ग स्थित वन विभाग की नर्सरी में बने जन स्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल सेंटर के बाहर हुई। ऑपरेटर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई दी है।
विज्ञापन

थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव अहड़वाला निवासी शीशपाल ने बताया कि वह कपाल मोचन रोड स्थित वन विभाग की नर्सरी में लगे जन स्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल पर ऑपरेटर है। सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे एसबीआई बैंक के किसान क्रेडिट कार्ड खाते से अपने कृषि कार्य के लिए एक लाख रुपये निकाल कर गांव जा रहा था। इस दौरान कपाल मोचन रोड स्थित ट्यूबवेल चालू करने रुका। उसने बताया कि वह बाइक बाहर खड़ी कर सेंटर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो बाइक की डिग्गी उखड़ी हुई। जब उसने जांच तो डिग्गी में रखे रुपये गायब थे। उसने आसपास लोगों से पता किया, लेकिन कोई सुराग न मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी सुनील बैनीवाला ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें