फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजाम की मौत के मामले में तीन को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक का शव नदी के किनारे मिलने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने के संकेत दिए हैं। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी निजाम पिछले गुरुवार को अपने मवेशियों को चराने के लिए नदी पार गया हुआ था। शुक्रवार को इसी गांव के कुछ लोगों ने निजाम का शव नदी के किनारे पड़ा हुआ देखा था। जिस पर परिजनों को सूचना दी गई थी। परिजनों ने निजाम के रूप में शव की पहचान की थी लेकिन निजाम का शव मिलने के बाद उसके चेहरे पर चोट के काफ़ी निशान होने पर हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद पटवाई पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि निजाम की हत्या प्रेम प्रसंग के वजह से की गई है। पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें