फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान पर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शराब की दुकान पर बैठे दुकानदार और पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान शराब बेचने वाले ने बीस हजार रुपये की लूट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। जहां पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चीनी मिल रोड पर एक शराब की दुकान है। दोपहर के समय उसका पास के ही रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ जाने पर दोनों में मारपीट हो गई थी। इसके बाद वहां पर अफरातफरी माहौल हो गया था। शराब की दुकान पर बैठे युवक ने पुलिस को बीस हजार रुपये की लूट हो जाने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर आ गई। जहां आसपास के लोगों से पूछताछ करने में मामला मारपीट का निकला। उसके बाद दोनों को पुलिस थाने ले आई जहां मामले की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें