फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। जौहर यूनिवर्सिटी के पास स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में चोरों ने ताले तोड़ लिए। चोर यहां से हजारों रुपये का सामान समेट कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जौहर यूनिवर्सिटी के पास लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस है। इस गेस्ट हाउस को हालांकि अभी तक चालू नहीं किया गया है,लेकिन इससे पहले ही यह गेस्ट हाउस चोरों के निशाने पर आ गया है। बृहस्पतिवार की रात में चोरों ने गेस्ट हाउस के ताले तोड़ लिए और यहां रखा गैस का सिलिंडर और सौ लीटर डीजल की कैन चोरी कर ली गई। मामले की जानकारी शुक्रवार की सुबह को हुई। चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद मैनेजर अखलाक की ओर से अजीमनगर थाने में तहरीर दी गई है,जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें