मिलक। युवती को अगवा करने के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के पिता ने पटवाई थाना क्षेत्र के मतवाली गांव निवासी रामबाबू और जयदीप के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी बेटी को फुसलाकर अगवा करके ले गए। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता ने दोषियों की धर पकड़ एवं बेटी की बरामदगी की मांग की है। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई है।