फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर जीरो पाइंट पर अज्ञात वाहन की चपेट में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काशीपुर निवासी गुलफाम बुधवार की दोपहर बाइक से रामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शहजादनगर जीरो पाइंट पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक के जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने फोन करके एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र त्यागी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से आई तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें