शाहबाद (रामपुर)। ढकिया चैाकी क्षेत्र के मधुकर गांव में तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आकर मिथलेश नामक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे शाहबाद ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।