फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मी के मकान के ताले तोड़कर एक लाख का सामान समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कर्मी के मकान के ताले तोड़कर एक लाख का सामान समेटा
विज्ञापन

रामपुर।
शहर कोतवाली क्षेत्र की इंदिरा कालोनी में चोरों ने कलेक्ट्रेट कर्मी के बंद मकान का ताला तोड़ लिया। चोरों ने ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान समेट लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र की इंदिरा कालोनी निवासी कलेक्ट्रेट कर्मी राजपाल सिंह विवाह समारोह में परिवार समेत गए हुए थे। बताया जाता है कि जब वह वापस लौटे तो उनके मकान के ताले टूटे हुए थे और मकान के भीतर कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के भी ताले खुले हुए थे। सामान गायब होने पर परिवार के लोगों ने शोर मचाया,जिस पर पड़ोस के लोग भी आ गए। मामले की जानकारी बाद में पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। चोर यहां से अलमारी में रखे जेवरात समेत अन्य सामान समेट कर ले गए। चोर करीब यहां से एक लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें