फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
पुलिस थाना आनी के अंतर्गत रोपा पंचायत के थाच गांव में एक महिला का पांव फिसल गया, जिससे वह गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान मोर दासी उर्फ मोरू देवी (70) पत्नी स्व. खेम दास के रूप में हुई है। डीएसपी बलदेव ठाकुर ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मोरू देवी अपने भांजे के बगीचे की देखभाल करती थी। वह कई बार बगीचे में बने मकान में रहती थी। इसके अलावा वह कभी-कभी वह बगीचे से करीब एक किलोमीटर दूर अपने घर में रहती थी। अंदेशा जताया जा रहा है यह महिला इस बीच रास्ते में ही गिरी, जिससे वह घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे शाम करीब पांच बजे देखा तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें