फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और सेना के ट्रक में भिडंत, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

तहसील कुमारसैन के किंगल बाजार के पास चील मोड़ पर शनिवार शाम कार और सेना ट्रक की भिडंत हुई। इससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य सवार युवक घायल हुआ। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (28) पुत्र धनी राम निवासी गांव शनानद कुमारसैन के रूप में हुई। उसके साथ विकास (28) पुत्र रामलाल गांव शनानद सवार था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया। एसएचओ संतोष ठाकुर ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वाहन टकराने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार कार एचपी 52 ए 4941 सैंज से कुमारसैन की ओर आ रही थी। किंगल बाजार के पास वह सेना के ट्रक के साथ टकराई। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दस हजार तथा घायल युवक को पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें