सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के किल्बा में बद्रीनारायण मंदिर चोरी मामले में पुलिस खाली हाथ है। चोरों का दूसरे दिन रविवार को पता नहीं लगने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। चोर मंदिर से देवता की चांदी की चार मुरलियां ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में चोरों का पता लगने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। पूर्व विधायक तेजवंत नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के शासनकाल में चोरी, हत्या के मामले बढ़ रहे हैं।
उधर, डीएसपी भावानगर मनोज कुमार ने कहा कि चोरी के घटना को अंजाम देने के बाद चोर झूला रास्ते से चले गए। पुलिस थाना सांगला, पुलिस चौकी कड़छम, पुलिस थाना टापरी, पुलिस थाना भावानगर और बैरियर चौरा से स्पेशल टीम का गठन कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से आरोपी नेपाली मूल के लग रहे हैं।