फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख की धोखाधड़ी में डूडा के तत्कालीन परियोजना अधिकारी समेत चार फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। सड़क का पैसा हड़प लेने के मामले में डूडा (नगरीय विकास अभिकरण) के ठेेकेदार की तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने तत्कालीन परियोजना अधिकारी समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के पुरानागंज निवासी धर्मदास डूडा में ठेकेदार है। इनका आरोप है कि शिव विहार में 2008 और 2009 में सड़क का निर्माण कराया था। जिसमें 17 लाख रुपया खर्चा हुआ था। उस समय डूडा में परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात आरके तिवारी से भुगतान कराने बात कही थी। इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया। इसके साथ ही कार्य की पत्रवालियां भी गायब कर दी गईं। ठेकेदार ने मामले की शिकायत एडीजी प्रेम प्रकाश से की थी, जिसके बाद जांच के आदेश कर दिए गए थे। मामले की जांच सीओ सिटी और सीओ स्वार ने किया था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने डूडा के तत्कालीन परियोजना अधिकारी आरके तिवारी. इंजीनियर भीमसेन, एपीओ अरविंद कौशल और एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 और 409 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें