रामपुर।चुनाव के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए मनोज कुमार गर्ग के सरकारी वाहन पर दो दिन पहले किसी ने पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था।इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
23 अप्रैल को हुए मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा हर अधिकारी को किसी न किसी क्षेत्र का जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया था।इस दौरान ग्रामीण अभियंत्रयण विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात मनोज कुमार गर्ग को विधानसभा सात का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया था। वह रोजाना की तरह 22 अप्रैल को अपने वाहन के साथ गाधी मैदान बिजली घर के पास से होकर जा रहे थे। इस दौरान उनके वाहन पर किसी ने पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिस कारण से वह भी चोटिल हो गए थे। बाद में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद आस पास ऐसे लोगों को तलाश किया गया था। लेकिन पता नही चल सका था। बाद में इस मामले में मनोज कुमार गर्ग ने कोतवाली थाने में तहरीर दे दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी है।