रामपुर। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खां ने आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें भारत का समर्पित नागरिक बनने की जरूरत है। प्रेस नोट जारी कर कहा है कि आजम खां को इस बात का मलाल है कि मैंने देश विरोधी बयान दिए, कई ऐसे कार्य किए लेकिन, मेरे साथ कोई सियासी, समाजी या रफीकुल मुल्क कभी खड़े नहीं हुए। मगर ममता बनर्जी के साथ सभी खड़े हो गए।