फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में हुई मामूली कहासुनी के बाद गांव में पहुंची रोडवेज बस पर युवकों ने किया पथराव, परिचालक को मारा चाकू, चालक को

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघड़ पहुंची रोडवेज बस पर किया पथराव, परिचालक को मारा चाकू, चालक को भी पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के गांव बीघड़ में मंगलवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे पहुंची रोडवेज बस पर गांव के ही युवकों ने पथराव कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने बस के चालक व परिचालक पर जानलेवा हमला भी किया। परिचालक के पैर में चाकू घोंप दिया तथा चालक से भी मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायल परिचालक व चालक के बयान दर्ज कर तीन युवकों को नामजद कर 30 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को बस स्टैंड परिसर में गांव बीघड़ के प्रदीप, गुरप्रीत व गुरपाल बाइक लेकर खड़े थे। इसी दौरान बस पीछे करते समय जब परिचालक टेकचंद ने उन्हें बाइक हटाने को कहा तो इसी बात पर उनकी परिचालक से कहासुनी हो गई। मामले में कार्यवाई करते हुए शहर थाना पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। उक्त बात से आवेश में आए तीनों युवकों ने मंगलवार को जब बस उनके गांव में पहुंची तो 30, 35 अन्य के साथ मिलकर बस पर पथराव कर दिया और परिचालक टेकचंद के पैर में चाकू घोंप दिया तथा चालक बलवान के साथ भी मारपीट की। किसी तरह से वहां से बस भगाकर दोनों ने अपनी जान बचाई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक व परिचालक दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इसके बाद सदर थाना प्रभारी आत्माराम भी घटना स्थल पर पहुंचे और उसके बाद घायलों के बयान लेने के लिए नागरिक आए और घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से बस पर हमला होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद मौके का मुआयना कर घायलों के बयान के आधार पर तीन लोगों को नामजद करने सहित कुल 30 अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी तथा पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें