सैदनगर। दो माह पहले हुई युवक की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने पुलिस पर हत्या की तहरीर बदलकर तीन आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। मृतक के चाचा ने अजीमनगर पुलिस से इस मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव निवासी जीशान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में जीशान के चाचा जावेद की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसने एसपी से शिकायत की है कि उसने तीन लोगों के नाम तहरीर में लिखे थे लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक को ही मुलजिम बनाया है। पुलिस दो आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर ली है। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।