फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हड़ताल छठे दिन भी रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की हड़ताल छठें दिन भी रही जारी
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)। एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर सीनियर बार वेलफ़ेयर एसोसिएशन और बार वेलफ़ेयर एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता छठे दिन बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओं की बैठक बार सभागार में हुई। जिसमें सीनियर बार ने एसडीएम के स्थानांतरण को लेकर अग्रिम रणनीति पर विचार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर जिलाधिकारी शीघ्र एसडीएम का स्थानांतरण नहीं करते हैं तो अधिवक्ता उग्र धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सीनियर बार के कार्यवाहक अध्यक्ष मेहबूब अली, पूर्व सीनियर बार अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, बृजकिशोर दिवाकर, सुंदर लाल, अथर फईम, संदीप सिंह संधू, फरहत अली, वैभव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें