रामपुर। गंज पुलिस ने 11 पशुओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में कार्रवाई करने के बाद उनको जेल भेज दिया गया हैँ। गंज पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोग पशुओं को काटने के उद्देश्य से एक पिकअप में भरकर ले जा रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने खजान खां के कुएं के पास पिकअप को रोक लिया जहां तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें 11 पशु मिले। पुलिस इस मामले में दानिश, वाहरआलम, शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।